Himachal Pradesh : मंडी में निजी बस खाई में गिरी, 1 महिला की मौत, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

Jan 12, 2026 - 12:53
Jan 12, 2026 - 12:56
 8
Himachal Pradesh : मंडी में निजी बस खाई में गिरी, 1 महिला की मौत, 5 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज पांगणा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना करसोग क्षेत्र के निहरी स्थित चरखंडी के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई। ‘चेतन’ नामक यह प्राइवेट बस कच्ची सड़क से नीचे गिर गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर और कंडक्टर बस को स्टार्ट करने के बाद बाहर उतर गए थे और सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बस अचानक ढलान से नीचे जा गिरी। हादसे में 75 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को पांगणा अस्पताल पहुंचाया।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इन घटनाओं ने पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति, वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और यात्री प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निजी बसों की नियमित जांच की जाए और लापरवाही बरतने वाले ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।