Himachal Pradesh : विधानसभा की सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया किनारा, अब कैसा होगा मॉनसून सत्र?

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बीते सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें विपक्ष का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ।

Aug 26, 2024 - 16:54
 12
Himachal Pradesh : विधानसभा की सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया किनारा, अब कैसा होगा मॉनसून सत्र?

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने बीते सोमवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें विपक्ष का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। बीजेपी नेता जयराम ठाकुर का कहना था कि वे तबीयत खराब होने के चलते उपस्थित नहीं हो सके, जबकि भाजपा के बाकी नेता भी अन्य कारणों से नदारद रहे। ऐसे में, संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने विपक्ष की गैर-मौजूदगी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी परंपराएं सही नहीं हैं। हमें राजनीति से ऊपर उठकर इन परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। 

ऐतिहासिक होगा ये मानसून सत्र

इस मानसून सत्र में बीते दिनों भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हुए नुकसान पर भी गहन चर्चा होगी। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने कहा कि कुल 10 सीटिंग्स का ये मानसून सत्र ऐतिहासिक होगा। सत्र में कुल 936 सवाल उठाए जाएंगे, जिनमें से 640 तारांकित और 296 अतारांकित सवाल शामिल होंगे। ज्यादातर सवाल प्रदेश में आई आपदा के बाद पुनर्वास, सड़क, बिजली, पानी और बंद हुए स्कूलों के मुद्दों पर केंद्रित हैं। और विधानसभा की अगली 10 बैठकों में इन मुद्दों पर कई अहम फैसले भी हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow