Tuesday, March 3, 2026
Home Current News सुखबीर बादल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

सुखबीर बादल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को इस मामले में नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल निर्धारित की।

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने खुद पर हुए हमले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है, जिसमें उन्होने कहा है कि उन पर हमला हुआ है, लेकिन आरोपी जेल से बाहर आ गया है।

सुखबीर सिंह बादल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए यह मांग की है कि इस मामले की जांच NIA या CBI को सौंपी जाए।

गौरतलब हो कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर 2 दिसंबर को धार्मिक सजा का पालन करने के दौरान नारायण सिंह चौड़ा ने फायरिंग की थी।