Haryana : HBSE ने जारी की कक्षा 9वीं-11वीं की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का तिथि-पत्र जारी कर दिया है। इस डेटशीट को HBSE ने आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है।

Jan 20, 2026 - 18:25
Jan 20, 2026 - 18:26
 39
Haryana : HBSE ने जारी की कक्षा 9वीं-11वीं की डेटशीट, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का तिथि-पत्र जारी कर दिया है। इस डेटशीट को HBSE ने आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा (भा.प्र.से.) ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।

फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में होंगी।

स्कूलों को दिए गए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा संबंधी तैयारियां समय रहते पूरी करें। साथ ही विद्यार्थियों को डेटशीट की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी पढ़ाई की योजना बना सकें।

कक्षा 9वीं की प्रमुख परीक्षा तिथियां

17 फरवरी -  हिंदी

19 फरवरी - सामाजिक विज्ञान

21 फरवरी - अंग्रेजी

23 फरवरी - गणित

25 फरवरी - विज्ञान

27 फरवरी - ड्राइंग व अन्य वैकल्पिक विषय

2 मार्च - संस्कृत, पंजाबी, उर्दू

6 मार्च - संस्कृत व्याकरण (गुरुकुल पद्धति)

कक्षा 11वीं की प्रमुख परीक्षा तिथियां

16 फरवरी - अंग्रेजी (कोर और इलेक्टिव)

18 फरवरी -  हिंदी (कोर और इलेक्टिव)

23 फरवरी - फिजिक्स और इकोनॉमिक्स

25 फरवरी -  केमिस्ट्री, अकाउंट्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

27 फरवरी - इतिहास, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज

28 फरवरी - राजनीतिक विज्ञान

2 मार्च - गणित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।