हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

हरियाणा पुलिस की तैयारी में लगे युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है।

Aug 17, 2024 - 15:20
 28
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन

हरियाणा पुलिस की तैयारी में लगे युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बता दें कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने कॉन्स्टेबल के 5666 पदों पर भर्ती निकाली है। 

जानें आवेदन के लिए क्या है पात्रता 

इसके लिए कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना मैंडेटरी है। बात की जाए आयु की तो कैंडिडेट्स की उम्र 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। वहीं ईडब्ल्यूएस, एससी, पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट रहेगी। इसके लिए 10 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 सितंबर है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow