HomeCurrent NewsHaryana : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियारों का...

Haryana : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी जब्त 

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) अंबाला की ओर से की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर स्थित एक टोल प्लाजा पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर जबरन वसूली करने की योजना बना रहे थे। एसटीएफ ने बताया कि इन आरोपियों की गतिविधियों को लेकर लंबे समय से खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके आधार पर टीम ने जीटी रोड स्थित उमरी क्षेत्र के ले-बाय पॉइंट पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, और जैसे ही ये आरोपी वहां पहुंचे उन्हें टीम ने तुरंत धर दबोच लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों के तार झारखंड की राजधानी रांची से भी जुड़े पाए गए हैं, जहां किसी गंभीर आपराधिक घटना को लेकर साजिश रची जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments