Haryana Assembly Elections : आधी आबादी की राजनीति में नहीं पूरी भागीदारी, अब तक सिर्फ 87 महिलाएं ही पहुंच पाई विधानसभा

Haryana Assembly Elections : कहने को सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का दावा करती हैं, लेकिन हकीकत में आज भी महिलाओं को राजनीति में उतनी भागीदारी नहीं मिली है।

Aug 23, 2024 - 12:17
 22
Haryana Assembly Elections : आधी आबादी की राजनीति में नहीं पूरी भागीदारी, अब तक सिर्फ 87 महिलाएं ही पहुंच पाई विधानसभा

Haryana Assembly Elections : कहने को सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का दावा करती हैं, लेकिन हकीकत में आज भी महिलाओं को राजनीति में उतनी भागीदारी नहीं मिली है। हरियाणा विधानसभा की बात करें तो वर्तमान में 90 सीटें हैं, लेकिन अब तक हुए 13 चुनावों में महज 87 महिलाओं को ही विधानसभा पहुंचने का सौभाग्य मिला है। इनमें सर्वाधिक 13 महिलाएं 2014 के चुनाव में जीतीं थीं, जबकि चार बार चार-चार महिलाएं जीतकर विधानसभा में पहुंचीं हैं। 

आबादी के हिसाब से नहीं मिला महिलाओं को टिकट 

दरअसल, शुरुआत से ही राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं की आबादी के हिसाब से उन्हें टिकट नहीं दिया। दूसरी ओर चुनावी मैदान में उतरीं सभी महिलाओं को भी जनता ने स्वीकार नहीं किया। मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली महिलाएं ही चुनाव जीत पाई हैं। वहीं सीटों की स्थिति पर देखें तो कलानौर सीट पर महिलाओं का वर्चस्व रहा है। 1982 से अब तक आठ बार महिला उम्मीदवार यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा गईं हैं। ओवरऑल स्थिति देखें तो 1967 से अब तक 650 महिलाएं हरियाणा विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow