Haryana Assembly Elections 2024 : BJP-कांग्रेस के बीच महामुकाबला,  क्या AAP की एंट्री से बदल जाएगा समीकरण? 

Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, और इस बार ये चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का होने वाला है।

Aug 22, 2024 - 16:28
 18
Haryana Assembly Elections 2024 : BJP-कांग्रेस के बीच महामुकाबला,  क्या AAP की एंट्री से बदल जाएगा समीकरण? 

हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, और इस बार ये चुनावी मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का होने वाला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनावी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की बढ़ती साख भी दोनों प्रमुख दलों की रणनीतियों को चुनौती देने के लिए मैदान में उतर चुकी है।

भाजपा, कांग्रेस और आप लगा रही हैं पूरी ताकत 

जहां एक ओर, भाजपा को केंद्र में अपनी सरकार होने का फायदा मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर सत्ता विरोधी लहर का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को बदलकर मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को आगे कर दिया था, लेकिन सीएम सैनी के किसान, महिला, युवा, और पिछड़े वर्ग के समर्थन में कई फैसले लेने पर भी इसका अपेक्षित फायदा नहीं मिला। 

जबकि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही काफी उत्साहित है। पार्टी के "हरियाणा मांगे हिसाब" अभियान ने सत्तारूढ़ भाजपा पर दबाव बनाए रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के चुनावी अभियान के मुखिया बने हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस में गुटबाजी से नुकसान होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

 राज्य में आम आदमी पार्टी का चुनावी प्रचार भी जोरों शोरों से चल रहा है.. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में AAP हरियाणा में जनता की लोकप्रियता बटोरने में कामयाब होती नजर आ रही है। 

आप की भूमिका होगी अहम 

इसी साल हुए लोकसभा चुनाव के वोटिंग पैटर्न पर नजर डालें तो भाजपा ने 90 में से 44 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस 42 सीटों पर आगे रही। वहीं आम आदमी पार्टी ने चार विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी, खासतौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. सुशील गुप्ता ने बाकी पार्टियों को कड़ी टक्कर देते हुए से चार विधानसभा सीटों में जीत दर्ज की थी। जिससे यह साफ हो गया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के बीच की इस चुनावी लड़ाई में AAP अहम भूमिका निभा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow