Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ग्लोबल टाइम्स का ‘एक्स’ अकाउंट ब्लॉक, भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने पर...

ग्लोबल टाइम्स का ‘एक्स’ अकाउंट ब्लॉक, भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने पर लिया एक्शन 

Advertisement

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कई सरकारी एक्स अकाउंट और वहां के एक्टर-एक्ट्रेस के अकाउंट को भारत में बैन किया था। अब भारत ने चीन पर शिकंजा कसा है और भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने वाले चीनी प्रचार आउटलेट ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया।

ये प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया गया है जब कुछ दिन पहले चीन में भारतीय दूतावास ने मीडिया आउटलेट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की सख्त चेतावनी दी थी।