Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया इस्तीफा

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से दिया इस्तीफा

Advertisement

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल से वल्टोहा के इस्तीफे के बाद अब जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर बड़ी खबर मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा लगातार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर सवाल उठा रहे थे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वल्टोहा मुझ पर और मेरे परिवार पर निजी हमले कर रहे हैं। इन सब विवादों के बीच ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार भी रह चुके हैं, जिसके बाद उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया गया था।

एक भावुक वीडियो संदेश में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह जत्थेदारी से इस्तीफा दे रहे हैं। वह भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें दी जा रही सभी सुविधाएं और सुरक्षा वापस ले ली जाए, वह इन्हें वहन नहीं कर सकते। वह एक छोटे से घर में एक साधारण सिख की तरह रहते हैं।