यूपी के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें ताजमहल के अंदर एक महिला ने भगवा झंडा लहरा दिया। फिर पानी की बोतल खोलकर जल भी चढ़ा दिया। वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा ने पानी को गंगाजल बताया है और जलाभिषेक करने की बात कही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही CISF के जवानों ने महिला को पकड़ लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

