Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ का असर, पंजाब में बाढ़ से...

पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ का असर, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा

Advertisement

पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ का असर देखा जा रहा है, इनमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर जैसे जिले भी शामिल हैं, बाढ़ से सभी जिलों के 1996 गांव पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं वहीं, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की आंकड़ा बढ़ गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में अबतक 51 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, कई जगहों पर हुए भारी जलभराव की वजह से लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है, बाढ़ की वजह से राज्य में 3 लाख 80 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।

वहीं बाढ़ की वजह से पशुओं का भी भारी नुकसान हुआ है, बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य में राहत और बचाव कार्य जारी है, रेस्क्यू टीमों ने लगभग 22 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।