Tuesday, March 3, 2026
Home Current News घर पर फायरिंग…Canada से आया Call, दहशत में परिवार

घर पर फायरिंग…Canada से आया Call, दहशत में परिवार

Advertisement

Punjab : एक घर के बाहर फायरिंग की खबर है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ क्लबों में काम करने वाले एक युवक के गांव ठीकरीवाल में रात करीब 9 बजे कार सवार दो बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। अमनप्रीत सिंह उर्फ ​​हनी पुत्र गुरमेल सिंह ने बताया कि एक गोली उसके चाचा के घर के गेट पर लगी, जिनका परिवार पिछले 20 सालों से इटली में रह रहा है और दूसरी गोली दीवार पर लगी, जहां अमनप्रीत सिंह सो रहा था। उस समय घर में अमनप्रीत सिंह और उसकी मां दोनों ही मौजूद थे, लेकिन अगर दूसरी गोली दीवार की बजाय खिड़की पर लगती तो अमनप्रीत सिंह को लग सकती थी।

अमनप्रीत सिंह ने तुरंत पूरी घटना की सूचना थाना खमाणों पुलिस को दी। थाना प्रभारी बलवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया, क्योंकि इससे पहले जटाना ऊंचा गांव में भी इसी तरह की घटना में 3 लोगों को गोली मारकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमनप्रीत सिंह उर्फ ​​हनी ने बताया कि गोली चलने के 15 मिनट बाद कनाडा से प्रिंस नामक युवक का फोन आया, जिसने धमकी दी कि आज तो तुम बच गए, लेकिन कल सुबह 9 बजे तुम्हारे घर पर फिर से गोली चलाई जा सकती है। इसके बाद धमकी देने वाले ने कहा कि एक सप्ताह में उसे जान से मार दिया जाएगा। अमनप्रीत सिंह ने पुलिस से अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई है, क्योंकि हमलावर उस पर कभी भी हमला कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 2 महीने पहले भी नजदीकी गांव में गोली चली थी, लेकिन हमलावर आज तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें लगाई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।