Wednesday, March 4, 2026
Home Current News गोहाना में पहली बार कमल खिलाकर मंत्री बने डॉ. अरविंद शर्मा, जानिए...

गोहाना में पहली बार कमल खिलाकर मंत्री बने डॉ. अरविंद शर्मा, जानिए क्या करेंगे तीन बड़े काम ?

Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : जाटलैंड और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहे जाने सोनीपत जिले की गोहाना विधानसभा सीट पर इस बार पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। डॉ. शर्मा इससे पहले रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा को भी चुनाव में मात दे चुके हैं। ऐसे में गोहाना में पहली बार कमल का फुल खिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ डॉ. अरविंद शर्मा को पार्टी ने हरियाणा कैबिनेट में शामिल किया है।

मंत्री बनने के बाद डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि गोहाना की जनता के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी। गोहाना में पहली बार कमल का फुल खिलाने पर वहां की जनता को बधाई देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में गोहाना को जिला बनाने के साथ गोहाना को फाटक और जाम मुक्त बनाना शामिल है। इसके अलावा समय-समय पर जनता के बीच से जो भी समस्याएं उनके पास आएंगी, उसे भी वह दूर करवाने का कार्य करेंगे। चार बार सांसद रह चुके डॉ. अरविंद शर्मा से उम्मीद है कि प्रदेश के विकास में भी उनके अनुभव का लाभ जनता को मिल पाएगा।