Wednesday, March 4, 2026
Home Current News 24 से 26 मार्च को आएगा दिल्ली का बजट, जनता से भी...

24 से 26 मार्च को आएगा दिल्ली का बजट, जनता से भी लिए जाएंगे सुझाव

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 से 26 मार्च को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। सीएम ने बजट को लेकर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की जनता की राय के साथ इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए सभी अधिकारियों को सुझाव लेने के निर्देश दे दिए हैं।

दिल्ली के बजट को लेकर व्यापारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। जिसके लिए 6 तारीख को दिल्ली के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया है। साथ ही 5 मार्च को महिलाओं को सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सुझाव देने लिए एक ईमेल और वॉट्सएप नंबर जारी किया गया है।

Email : viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in

Whatsapp No. : 9999962025