Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा विधानसभा में निकला खतरनाक प्रजाति का रसेल वाइपर सांप, मच गया...

हरियाणा विधानसभा में निकला खतरनाक प्रजाति का रसेल वाइपर सांप, मच गया हड़कंप 

Advertisement

हरियाणा विधानसभा में बीते कल (08 नवंबर 2024 ) उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधानसभा परिसर में अचानक सांप निकल आया। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो विधानसभा में सांप देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने तुरंत सीनियर अधिकारियों को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर भेजा और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि आगामी 13 नवंबर से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। यह सांप खतरनाक प्रजाति का रसेल वाइपर है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। इसके जहर की एक बूंद भी कई लोगों की जान ले सकती है।