पंजाब में लगातार बढ़ रहे Cyber ​​fraud के मामले, हैरान कर देंगे RBI के ये आकंड़े 

पैसे के लेन-देन को लेकर हम जितने आधुनिक होते जा रहे हैं। उतने ही साइबर ठगी  के मामले भी सामने आ रहे हैं। RBI के आकंड़ों से भी यह साफ हो रहा है।

Aug 28, 2024 - 15:29
 14
पंजाब में लगातार बढ़ रहे Cyber ​​fraud के मामले, हैरान कर देंगे RBI के ये आकंड़े 

पैसे के लेन-देन को लेकर हम जितने आधुनिक होते जा रहे हैं। उतने ही साइबर ठगी  के मामले भी सामने आ रहे हैं। RBI के आकंड़ों से भी यह साफ हो रहा है। पंजाब की बात करें तो पंजाब में ये आकंड़े लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक वर्ष में साइबर धोखाधड़ी के मामले 4 गुना बढ़ गए है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में वर्ष 2022-23 में एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के 125 केस थे। जिनमें 3.61 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। वहीं अब 2023-24 में यह केस 512 हो गए हैं जिसमें 15.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।    

अलग-अलग तरीकों से कर रहे ठगी

बता दें कि साइबर ठग नए और अलग-अलग तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वह लोगों को सर्विस सैंटर के प्रतिनिधि बनकर फोन करते हैं और पर्सनल जानकारी लेने के बाद ठगी करते हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहना चाहिए। किसी भी अनजान लिंक पर किल्क ना करें। साथ ही आधार व बैंक डिटेल, पिन व ओटीपी किसी को न दें। अगर कोई फोन कर आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है तो ऐसा बिल्कुल न करें। किसी भी इनाम या कैशबैक के लालच में न आएं। हालांकि सरकार इसे लेकर लगातार जागरूकता फैला रही है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow