हरियाणा विधानसभा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं।
हरियाणा मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा जेजेपी दो सीटों पर और इनेलो भी दो सीटों पर आगे चल रही है।














