कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी पर जुबानी वार, कहा - भाजपा जा रही है कांग्रेस आ रही है 

आज सुखविंदर श्योराण, जय प्रकाश अग्रवाल और उनकी टीम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं, इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान भी सामने आया है।

Sep 14, 2024 - 15:58
 14
कांग्रेस सांसद  दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी पर जुबानी वार, कहा - भाजपा जा रही है कांग्रेस आ रही है 

आज सुखविंदर श्योराण, जय प्रकाश अग्रवाल और उनकी टीम ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं, इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में कई पार्टियों से नेतागण हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं, मैं सबका धन्यवाद करता हूं। सुखविंदर श्योराण, जय प्रकाश अग्रवाल और उनकी टीम कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

लगातार लोग हो रहे कांग्रेस में शामिल 

दीपेंद्र ने कहा कि आज हरियाणा के कोने-कोने से एक ही आवाज़ आ रही है, भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस में लगातार लोगों का शामिल होना इस बात का संकेत देता है कि भाजपा प्रदेश से जा रही है और कांग्रेस प्रदेश में आ रही है। वहीं, केजरीवाल की जमानत पर उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और जहां तक AAP की बात है तो उनका ज्यादा जना धार प्रदेश में नहीं है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow