Chhattisgarh : 1.5 करोड़ के ईनामी 52 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को 52 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को 52 नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 49 नक्सलियों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिलाएं भी शामिल हैं।
स्पेशल जोन से जुड़े थे सभी नक्सली
बीजापुर पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC), आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थे। ये सभी नक्सली लंबे समय से राज्य पुलिस, CRPF और अन्य सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल थे।
अधिकारियों ने दी जानकारी
बीजापुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की पहल ‘पुनर्वास नीति’ के तहत हुआ। इस कार्यक्रम के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने, रोजगार पाने और पुनर्वास का मौका दिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति और पुलिस की पहल से प्रभावित होकर नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
What's Your Reaction?