चंडीगढ़ को पहली बार मिली राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी, जानिए कब से कब तक होगी प्रतियोगिता ?

14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। 23 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 28 राज्य टीमों के लगभग 650-700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

Sep 20, 2024 - 16:14
 11
चंडीगढ़ को पहली बार मिली राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी, जानिए कब से कब तक होगी प्रतियोगिता ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। 23 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 28 राज्य टीमों के लगभग 650-700 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

हॉकी चंडीगढ़ के महासचिव अनिल वोहरा ने चंडीगढ़ प्रशासन और खेल विभाग से इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप की सफलता के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के नारे में "मन में रखो हॉकी का सपना, स्वच्छ बनाना है शहर अपना" के साथ हाथ मिलाने पर निगम का आभार जताया।

राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

24 सितंबर की शाम 5 बजे सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक संजय टंडन मुख्यातिथि के तौ पर मौजूद होंगे। उनकी ओर से ही प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी कर रहे सहयोग

अनिल वोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए टाइनोर, चितकारा यूनिवर्सिटी, एक्सिस बैंक, एसजीजीएस हॉकी क्लब 26, प्रीतिका, विंडसर, कंधारी बेवरेजेज़, लाहोरी ज़ीरा, स्वराज महिंद्रा, बीबीआई (बॉडी बिल्डिंग ऑफ इंडिया), हुंडई करिज़्मा, फेंटा स्पोर्ट्स की ओर से भी उन्हें सहयोग किया जा रहा है।

किया जाएगा सम्मानित

वोहरा ने बताया कि हर मैच के 'मैन ऑफ द मैच' और चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोलकीपर, डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड) को उपहारों के साथ सम्मानित किया जाएगा। विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान की टीम को भी स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow