कानपुर दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ, 24 अप्रैल को कानपुर दौरे पर आएंगे PM मोदी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर रहेंगे. जहां वो घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे.

Apr 20, 2025 - 09:05
 90
कानपुर दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ,  24 अप्रैल को कानपुर दौरे पर आएंगे PM मोदी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर दौरे पर रहेंगे. जहां वो घाटमपुर और पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे. ये दौरा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के कार्यक्रम से पहले है. घाटमपुर के यमुना तट पर स्थित नेयवली पावर प्लांट में 660-660 मेगावाट की तीन यूनिट से बिजली का उत्पादन होगा. पहली यूनिट 13 दिसंबर 2024 को शुरू हो चुकी है. पीएम मोदी के आगमन पर इसका विधिवत उद्घाटन होने की संभावना है.. सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय है. एक दिन पहले अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।