Wednesday, March 4, 2026
Home Current News CM भगवंत सिंह मान – ‘पंजाब को पुनर्जीवित करने का समय’

CM भगवंत सिंह मान – ‘पंजाब को पुनर्जीवित करने का समय’

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में आई भीषण बाढ़ को लेकर एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब ने एक बहुत ही भयानक और कठिन दौर देखा है, जिसे आने वाली कई पीढ़ियां भी शायद ही भूल पाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब ने कभी भी संकट के समय सिर नहीं झुकाया है।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब समय आ गया है कि राहत और बचाव कार्यों से आगे बढ़ते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं।

इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री ने ‘मिशन चढ़दी कला’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्य को फिर से संबल देने, प्रभावित लोगों की मदद करने और जनजीवन को पटरी पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देशवासियों से अपील की कि वे इस कठिन समय में पंजाब के साथ खड़े हों और राज्य को फिर से संवरने में सहयोग दें। यह संदेश ना केवल पंजाब के लोगों के हौसले को बढ़ाने वाला था, बल्कि देश के नागरिकों से एकजुटता की भावनात्मक अपील भी थी।