Tuesday, March 3, 2026
Home Current News बुलेटप्रूफ कार, पर्सनल लैब और हाई‑टेक ब्रीफकेस, क्या है पुतिन की अदृश्य...

बुलेटप्रूफ कार, पर्सनल लैब और हाई‑टेक ब्रीफकेस, क्या है पुतिन की अदृश्य सुरक्षा का रहस्य ?

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 23वीं भारत-रूस समिट में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। पुतिन का यह दौरा चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि उनकी सुरक्षा बेहद सख्त है और कुछ रिपोर्ट्स में उनके संभावित गिरफ्तार होने का डर भी बताया गया है।

पुतिन की सुरक्षा, दुनिया से कैसे?

पुतिन की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस (SBP) संभालती है, जो फेडरल गार्ड सर्विस (FSO) का हिस्सा है। इसमें लगभग 50 हजार लोग काम करते हैं, जो अमेरिका की सीक्रेट सर्विस से छह गुना ज्यादा संख्या है।

पुतिन को हमेशा 30 हथियारबंद गार्ड्स घेरे रहते हैं। इसके अलावा उनके आस-पास मौजूद भीड़ में भी FSO के एजेंट्स हो सकते हैं। 2019 में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब पुतिन के पास ज्यादा करीब गए, तो उनके बॉडीगार्ड ने तुरंत हस्तक्षेप किया, लेकिन पुतिन ने हाथ दिखाकर उन्हें रोका।

पर्सनल शेफ और पोर्टेबल लैब

पुतिन के पास एक सूटकेस है ये सूटकेस कोई साधारण सूटकेस नहीं है ये है पू सूटकेस यानी पौटी और सुसु करने के लिए सूटकेस। इसके साथ ही पुतिन कहीं भी सफर करते हैं, उनके साथ पर्सनल शेफ और पोर्टेबल लैब रहती है। उनके खाने की हर चीज पहले पूरी तरह से जांची जाती है। उदाहरण के तौर पर, 2019 में जापान में G20 समिट के दौरान पुतिन अपने साथ रूसी शेफ और पानी की बोतलें लेकर आए थे।

तीन ब्रीफकेस और हाई‑टेक सुरक्षा

पुतिन के बॉडीगार्ड्स के पास तीन तरह के ब्रीफकेस होते हैं:

  1. बुलेटप्रूफ शील्ड

  2. बायोमैटीरियल कलेक्शन के लिए ब्रीफकेस

  3. न्यूक्लियर ब्रीफकेस

कहीं जाने पर पुतिन अपनी कोई निशानी नहीं छोड़ते। उनके गार्ड्स फिंगरप्रिंट, बाल और यूरिन तक साफ कर देते हैं ताकि किसी भी तरह का डिप्लोमैटिक फायदा न उठाया जा सके। पुतिन कोई इलेक्ट्रिकल डिवाइस खुद नहीं छूते, यानी लाइट स्विच भी वे हाथ से ऑन नहीं करते।

बुलेटप्रूफ सूट और लिमोजिन कार

पुतिन हमेशा बुलेटप्रूफ सूट पहनते हैं, जिसकी वजह से उनकी चाल में हल्का झुकाव नजर आता है। वह बुलेटप्रूफ और बम‑प्रूफ लिमोजिन कार में सफर करते हैं। इस कार के ड्राइवर रिवर्स गाड़ी चलाते हुए भी एक हाथ से फायरिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनाने पर गृह मंत्रालय की रोक…

बॉडी डबल्स का इस्तेमाल

संवेदनशील जगहों पर पुतिन अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं। 2023 में यूक्रेनी खुफिया एजेंट के मुताबिक, पुतिन के पास कम से कम तीन डबल्स हैं, जो उनकी शारीरिक बनावट और आवाज की नकल कर सकते हैं।