Breaking: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस AAP में हुई शामिल

राजनीति में बड़े नामों का आना-जाना जारी है, और अब इस कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा भी शामिल हो गया है।

Feb 23, 2025 - 10:46
 19
Breaking: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ये मशहूर एक्ट्रेस AAP में हुई शामिल
मशहूर एक्ट्रेस सोनिया मान AAP में हुई शामिल
Advertisement
Advertisement

राजनीति में बड़े नामों का आना-जाना जारी है, और अब इस कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित चेहरा भी शामिल हो गया है। मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया मान ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। उनके राजनीति में उतरने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उन्होंने औपचारिक रूप से सियासी सफर शुरू कर दिया है। 

बता दें कि AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान को पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होनें सोशल मिडिया 'X' पर पोस्ट करके ये जानकारी दी।

सोनिया मान सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उनके 'आप' में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि राजनीति में उनका यह कदम कितना असरदार साबित होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow