Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, नामांकन के अंतिम दिन INLD ने...

हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, नामांकन के अंतिम दिन INLD ने हरियाणा हलोपा को समर्थन देने का किया एलान

Advertisement

हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए इनेलो ने हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) को समर्थन देने का ऐलान किया है। इनेलो समर्थकों ने हलोपा कार्यालय में गोविंद कांडा से मुलाकात की, जहां समर्थन की औपचारिक घोषणा की गई। नामांकन से पहले इनेलो के वरिष्ठ नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला हलोपा को समर्थन देने पहुंचे, जिससे यह गठबंधन और मजबूत होता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि इस समर्थन से रानिया, ऐलनाबाद और सिरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है। इनेलो के इस कदम से इन क्षेत्रों में हलोपा की स्थिति मजबूत हो सकती है।