Wednesday, March 4, 2026
Home Current News BSF ने गोली का जवाब गोले से दिया, आतंकियों को उनके अंजाम...

BSF ने गोली का जवाब गोले से दिया, आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया- Amit Shah 

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि जब ये निर्णय लिया गया कि एक सीमा पर एक बल सुरक्षा प्रदान करेगा, तो बीएसएफ को दो सबसे कठिन सीमाओं बांग्लादेश और पाकिस्तान बॉर्डर की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी, आपकी क्षमताओं को देखते हुए आपने इसे बहुत अच्छी तरह से सुरक्षित किया है।

अमित शाह ने कहा कि हमें लगता था कि हमने आतंकियों पर हमला किया है, लेकिन पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि वो आतंकवाद को प्रायोजित करता है। पाकिस्तान, आतंकियों पर हमले को खुद पर हमला मानता है।

जब पाकिस्तानी सेना ने हमारे नागरिक ठिकानों और हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया, उनकी हर गोली का जवाब हमारी बीएसएफ ने गोले से दिया।

‘ऑपेरशन सिंदूर’ के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जांबाज जवानों ने हर मोर्चे पर अपने साहस का उचित प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के आतंक को मुंहतोड़ जवाब दिया, आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है