दिल्ली में शुरू हुआ एशिया का पहला महिला कैंसर अस्पताल, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम में मौजूद सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत सरकार कैंसर की रोकथाम और शीघ्र निदान पर विशेष ध्यान दे रही है।
राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एशिया का पहला महिला कैंसर अस्पताल "अपोलो एथेना" शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। यह अस्पताल पूरी तरह से महिलाओं के कैंसर उपचार के लिए समर्पित है। इस महत्वपूर्ण पहल की उदारता के तहत अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने इसे जनता के लिए समर्पित किया है। उद्घाटन समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पहल की सराहना की और अपोलो परिवार को धन्यवाद करते हुए कहा कि अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप का यह महिलाओं को समर्पित कैंसर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच 'सशक्त महिला सशक्त देश' के सपने को पूरा करेगा, इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत सरकार कैंसर की रोकथाम और शीघ्र निदान पर विशेष ध्यान दे रही है।
What's Your Reaction?