किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाले नवदीप को जानबूझ कर किया गया गिरफ्तार : अनुराग ढांडा

AAP हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है। ढांडा ने कहा कि युवा किसान नेता नवदीप को जानबूझ कर सरकार ने गिरफ्तार कर रखा है।  

Jul 9, 2024 - 16:10
 32
किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाले नवदीप को जानबूझ कर किया गया गिरफ्तार : अनुराग ढांडा
किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाले नवदीप को जानबूझ कर किया गया गिरफ्तार : अनुराग ढांडा
Advertisement
Advertisement

AAP हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा है। ढांडा ने कहा कि युवा किसान नेता नवदीप को जानबूझ कर सरकार ने गिरफ्तार कर रखा है।  

राजनेतिक साजिश का शिकार हुए हैं नवदीप 

उन्होंने कहा कि किसानों की बुलंद आवाज़ रखने वाले नवदीप को जानबूझ कर सरकार ने गिरफ्तार कर रखा है। अरविंद केजरीवाल की तरह नवदीप भी राजनैतिक साजिश के शिकार हुए हैं। बिना किसी सबूत के तीन महीने से नवदीप को जेल में रखा हुआ है। उनका क़सूर सिर्फ़ इतना कि वे किसानों के हक़ों की बात करते हैं। 

ढांडा ने कहा कि किसान नेताओं पर झूठे केस लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ऐसा करके सरकार उनकी हिम्मत तोड़ना चाहती है। सरकार ने बेवजह बॉर्डर बंद कर रखे हैं। इससे स्थानीय लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी सभी किसानों और उनके परिवार के साथ खडी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow