नामांकन प्रक्रिया के बीच CM नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, भंग की जा सकती विधानसभा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

Sep 11, 2024 - 12:06
 11
नामांकन प्रक्रिया के बीच CM नायब सैनी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, भंग की जा सकती विधानसभा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा भंग करने का निर्णय लेकर राज्यपाल को सिफारिश की जा सकती है। संवैधानिक संकट को टालने के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना या फिर विधानसभा भंग करना जरूरी है। विधानसभा भंग होने के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नायब सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।

13 मार्च को बुलाया था आखिरी विधानसभा सत्र 

बता दें कि हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत हासिल किया था। संवैधानिक रूप से छह महीने में एक बार विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। इसलिए सरकार के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना जरूरी है। संविधान के अनुच्छेद 174 (1) में स्पष्ट उल्लेख है कि विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतराल नहीं होना चाहिए। हालांकि बताया जा रहा है कि चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के चलते कई मंत्री इस बैठक में शामिल ना होकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow