Tuesday, March 3, 2026
Home Current News ‘स्त्री 2’ के खौफ से कांपी अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’,...

‘स्त्री 2’ के खौफ से कांपी अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’, जानिए दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन ?

Advertisement

अक्षय कुमार की खेल खेल मेंको बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2′ से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, ‘स्त्री 2′ की तुलना अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई से नहीं की जा सकती। दरअसल, श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी जबरदस्त कमाई कर रही है। जबकि खेल खेल मेंकी शुरुआत ठीक-ठाक रही थी। आइए यहां जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है ?

खेल खेल मेंने रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया ?

खेल खेल मेंने इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में स्त्री 2′ और वेदासे टक्कर ली। स्त्री 2′ ने जहां दोनों फिल्मों को धो दिया है, वहीं वेदाभी खेल खेल मेंसे आगे है। हालांकि खेल खेल मेंकी भी खूब तारीफ हो रही है, दर्शकों को कॉमेडी जॉनर में अक्षय कुमार की वापसी पसंद आ रही है, लेकिन क्लैश के चलते यह फिल्म ज्यादा कारोबार नहीं कर पा रही है।

इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच खेल खेल मेंकी कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनीलक की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खेल खेल मेंने रिलीज के दूसरे दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही दो दिनों में खेल खेल मेंका कुल कारोबार अब 6.95 करोड़ रुपये हो गया है।