Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअब अनिल विज बदलेंगे हरियाणा रोडवेजे की सूरत, हटाई जाएंगी कंडम बसें

अब अनिल विज बदलेंगे हरियाणा रोडवेजे की सूरत, हटाई जाएंगी कंडम बसें

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : गृह और स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए दोनों विभागों में कई प्रकार के बदलाव करने के साथ ही उनका आधुनिकीकरण करने के बाद अनिल विज अब रोडवेज और बिजली विभाग की सूरत बदलने की शुरूआत कर चुके हैं। इस कड़ी में जहां अनिल विज रोडवेज विभाग में कंडम बसों को बदलने जा रहे हैं। वहीं, बिजली निगम में भी आधुनिक उपकरण खरीदने की योजना तैयार की जाने लगी है।

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा देने के लिए सभी प्रकार की टूटी-फूटी/जर्जर बसों को हटाया जाएगा क्योंकि हम लोगों को बेहतरीन परिवहन सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प हैं’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हुए हैं कि प्रतिदिन वे दिन में दो-तीन बार जाकर अपना बस स्टैंड चेक करेंगें। अगर कोई आम आदमी भी सफाई के संबंध में शिकायत करेगा तो मैं उस संबंध में कार्रवाई करूंगा’’। विज ने कहा कि विभाग की सभी प्रकार की दिक्कतों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारे हरियाणा के बस स्टैंड धूल चुके हैं और साफ हो गए हैं तथा बस अडडों से सारे अतिक्रमण हट गए हैं’’।

“सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब तक लगे 1 लाख कलेक्शन”
बिजली के कनेक्शन न मिलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अभी ऐसी कोई दरखास्त नहीं आई है यह अगर आएगी तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 किलोवाट तक के कनेक्शन सूर्य घर योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक एक लाख कलेक्शन लग चुके हैं और लोगों की मांग पर ओर भी कनेक्शनों को दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर किसी को 10 किलोवाट से अधिक क्षमता का कनेक्शन चाहिए तो उसको नियमित बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।

“तारों को ठीक करने के लिए लेंगे आधुनिक उपकरण”
शहरों में बिजली की लटकते तारों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि ‘‘इन सब लटकती हुई तारों के जाल को हटाने के लिए मैंने कह दिया है और सारे हरियाणा में काम हो भी रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक टेक्निकल काम है इसमें काफी समय लगेगा। विज ने कहा कि ‘‘मैंने कहा है कि चलती हुई तारों अर्थात जिनमें बिजली का प्रवाह हो रहा है उनको भी हम ठीक कर सके, उस संबंध में भी उपकरणों को लिया जा रहा है’’। लंबित कनेक्शन को देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि ‘‘मैं इसका बैकलॉग देखता हूं और मैं कोशिश करूंगा कि जल्द ही ये कनैक्शन दिए जाए’’।

“हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं’’
एसवाईएल के पानी, 107 गांव और चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि ‘‘हमारा सबसे बड़ा मुद्दा एसवाईएल का है, हिंदी भाषा क्षेत्र भी हमें मिलना चाहिए और जब तक वह नहीं मिलते इसलिए हम चण्डीगढ में अपनी विधानसभा बनाने जा रहे हैं और हिंदी भाषा क्षेत्र मिल जाए और केंद्र उसमें हमारा मार्गदर्शन करें तो हम अपनी नई राजधानी भी बना सकते हैं’’।

“धड़ों में आसान नहीं होता चुनाव”

कांग्रेस आज हार की समीक्षा कर रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘लगभग 2 महीने हो गए हैं और यह हार की अब तक समीक्षा कर रहे हैं। विज ने कहा कि हार का कारण मैं बताता हूं, हार का कारण यह है कि जहां-जहां चुनाव हो रहे थे और जिस प्रदेश में राहुल गांधी जाते है वहां-वहां कांग्रेस हार जाती है और यही कारण हार का है। अब ये इन्होंने देखना है कि इस सबको ये कैसे रोक सकते हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जहां तक विधायक दल के नेता चुनने की बात है तो नेता चुनना पार्टियों में होता है, जहां पार्टी नहीं होती वहां धड़े होते हैं वहां चुनाव आसान नहीं है’’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments