Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsआदमी के शरीर में मिले महिलाओं के प्रजनन अंग, हर्निया की सर्जरी...

आदमी के शरीर में मिले महिलाओं के प्रजनन अंग, हर्निया की सर्जरी में हुआ खुलासा, डॉक्टर्स का सर चकराया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले से बड़ा ही हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां पुरुष के शरीर में महिलाओं के प्रजनन अंग मिले हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब हर्निया की सर्जरी कराने आए एक युवक के शरीर में पाई गई। उसकी कमर के निचले हिस्से में मूत्र मार्ग के पास ही बच्चेदानी (यूट्रस) और अंडाशय (ओवरी) मौजूद मिले। दोनों अंग अर्द्धविकसित थे। उनका करीब 60 फीसदी विकास हुआ था। इस विकृति को ऑपरेशन कर निकाल दिया। अब युवक स्वस्थ है।

बड़हलगंज का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति राजगीर मिस्त्री है। वह दो बच्चों का पिता है। तीन महीने से पेट दर्द और उल्टी से परेशान था। पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। सुधार न होने पर इलाज के लिए अपनी बहन के घर खलीलाबाद गया। वहीं अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि पेट के निचले हिस्से एंब्रियो कैनाल के पास हर्निया बन गया है। मांस के लोथड़े शरीर की आंतरिक त्वचा के संपर्क में आ रहे हैं। इस वजह से पेट में बेतहाशा दर्द हो रहा है।

पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक पहुंचा मांस का लोथड़ा

ऑपरेशन के वक्त मौजूद रहे मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने फ्री हर्निया सर्जरी का कैंप लगाया था। उसी कैम्प में युवक सर्जरी कराने पहुंचा था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हर्निया स्पष्ट तौर पर दिख रही थी। रिपोर्ट में दर्ज था कि शरीर में जांघ और कमर के पास स्थित इंग्वाइनल कैनाल से कुछ मांस बाहर निकल रहा है। कैम्प में ही युवक की ओपन सर्जरी की गई।
इस दौरान पता चला कि पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक पहुंचा मांस का लोथड़ा दरअसल अविकसित बच्चेदानी है। उससे सटा हुआ अंडाशय भी था। दोनों अर्द्धविकसित थे। खास बात यह है कि युवक महिलाओं जैसे कोई गुण नहीं थे। यह एक जन्मजात विकृति है, जो एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है। सर्जरी के बाद युवक स्वस्थ है। साक्ष्य के लिए चिकित्सकों ने इस अनोखे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया।

रेडियोलॉजिस्ट से हुई बड़ी लापरवाही

डॉ. नरेंद्र ने बताया कि युवक ने संतकबीरनगर में कहीं अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। उसी दौरान यह विकृति पकड़ में आ जानी चाहिए थी। रेडियोलॉजिस्ट अगर मांस के लोथड़े की गहराई से जांच करते तो मांस के टुकड़े और यूट्रस का अंतर मिल जाता। वहीं चूक हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments