जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में एक निर्माण कंपनी के मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी देशपॉल (31) के रूप में हुई है, जो सुबह करीब 8.30 बजे रामबन जिले में सेरी के पास अपने कंपनी मुख्यालय के बाहर भूस्खलन की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि मृतक सुबह जलपान के लिए कंपनी के मेस की ओर जा रहा था तभी यह घटना हुई। मृतक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बनिहाल के पास किश्तवारी पाथेर में हुए भूस्खलन के बाद बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी बंद है। उन्होंने कहा ”इसे फिर बहाल करने का काम चल रहा है और इसमें कुछ समय लगेगा।”