Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsलश्कर-ए-तैयबा लाल किला के आसपास कर सकता है आतंकी हमला, दिल्ली में...

लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के आसपास कर सकता है आतंकी हमला, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को इस समय हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रची है। इसके मद्देनजर लाल किला और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, लाल किला और उसके सामने स्थित चांदनी चौक इलाके का एक मंदिर संभावित लक्ष्य हो सकता है। आशंका जताई गई है कि IED के जरिए हमला किया जा सकता है। अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

चांदनी चौक के आसपास सख्त निगरानी

सूत्रों के मुताबिक लाल किले के सामने विस्फोट की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही चांदनी चौक स्थित धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाए जाने की संभावना जताई गई है।

पहले भी हो चुका है घातक विस्फोट

यह अलर्ट 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटक से भरी कार में हुआ था, जिससे आसपास खड़े कई वाहनों में आग लग गई थी। इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 13 फरवरी को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत ने जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त 45 दिन का समय दिया है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी है।

Read More

लुधियाना में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगों ने शख्स से लूटे ₹86 लाख, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments