Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News17000 करोड़ की धोखाधड़ी, अनिल अंबानी के घर पर ED के बाद...

17000 करोड़ की धोखाधड़ी, अनिल अंबानी के घर पर ED के बाद अब CBI छापेमारी

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और इसके प्रमोटर-डायरेक्टर अनिल अंबानी एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। सूत्रों के अनुसार, CBI ने कंपनी के खिलाफ बैंक फ्रॉड का केस दर्ज किया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।शनिवार को CBI की टीमें मुंबई में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह तलाशी अभियान RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों में जारी है।

SBI ने कैसे लगाया फ्रॉड का ठप्पा

SBI ने 13 जून 2025 को RCOM के अकाउंट को “फ्रॉड” की श्रेणी में डाला। यह फैसला RBI की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत लिया गया। इसके बाद 24 जून 2025 को बैंक ने RBI को इसकी रिपोर्ट भेज दी और CBI से शिकायत की प्रक्रिया शुरू की। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया था कि SBI ने इस मामले को RBI और CBI दोनों को रिपोर्ट किया है। अब CBI ने औपचारिक केस दर्ज कर लिया है और जांच तेज हो गई है।

ईडी ने पहले की थी पूछताछ

CBI से पहले ED (प्रवर्तन निदेशालय) भी इस केस में सक्रिय हो चुका है। ईडी ने अनिल अंबानी को कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके अलावा, ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी लगभग 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

नोटिस के बावजूद जवाब नहीं

SBI ने दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में RCOM को कारण बताओ नोटिस भेजा था। बैंक ने आरोप लगाया कि कंपनी ने ऋण शर्तों के उल्लंघन और अकाउंट संचालन में अनियमितताओं पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद ही SBI ने कंपनी के अकाउंट्स को फ्रॉड घोषित कर दिया और CBI को मामला सौंप दिया।फिलहाल, CBI की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments