भारतीय शतरंज की नई सनसनी 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने सोमवार को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए अनुभवी कोनेरू हंपी को हराकर फिडे महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। दिव्या यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही दिव्या भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। जार्जिया के बाटुमी में हुए फाइनल में शनिवार और रविवार को दोनों क्लासिकल बाजी ड्रॉ रहने के बाद सोमवार को टाईब्रेकर में दिव्या ने बाजी पलट दी। पहला रैपिड गेम ड्रॉ रहा, लेकिन दूसरे में हंपी समय के दबाव में चूक गईं और दिव्या ने उसका पूरा फायदा उठाया। अपनी मजबूत मानसिकता के दम पर दिव्या ने निर्णायक जीत हासिल की।
दिव्या को फिडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

