Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsसीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या कुछ कहा

सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या कुछ कहा

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। कमोडोर रघु आर नाइक – जैसा कि विदेश सचिव ने कहा, हम सभी सैन्य अभियानों को रोकने के लिए एक समझौते पर पहुँच गए हैं। हमने आपको पिछले कुछ दिनों की घटनाओं के बारे में जानकारी दी है।

कर्नल कुरैशी- अब मैं आपको पाकिस्तान की मिस इन्फर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ 17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये गलत है।

हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने आपको बताया था कि ये सभी चीजें सही है पूरी तरह से।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार शाम 6 बजे बताया, ‘सीजफायर शाम 5 बजे से लागू होगा।’ उन्होंने कहा, ‘अब दोनों देश जमीन, आकाश और समुद्र से एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। भारत-पाकिस्तान के DGMO 12 मई को दोपहर 12 बजे बातचीत करेंगे।’

सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

अमेरिकी विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति ने मोदी से बातचीत की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, आर्मी चीफ आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत सीजफायर के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम मोदी और शहबाज शरीफ तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments