Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent News170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा, अनंत अंबानी ने किया द्वारकाधीश के चरणों...

170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा, अनंत अंबानी ने किया द्वारकाधीश के चरणों में नमन

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर की पदयात्रा रविवार (6 अप्रैल) को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। यात्रा के समापन पर उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी शामिल हुईं। अनंत अंबानी की यह धार्मिक पदयात्रा 29 मार्च को जामनगर से शुरू हुई थी।

अनंत अंबानी ने इस यात्रा को निजी और आध्यात्मिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था, भक्ति और आशीर्वाद से भरी हुई थी। द्वारकाधीश के दर्शन और पूजा करने के बाद उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। एक मीडिया संस्था से बात करते हुए अनंत ने कहा, ‘ये मेरी खुद की धार्मिक यात्रा है, भगवान का नाम लेकर यात्रा की शुरुआत की थी और भगवान का नाम लेकर ही यात्रा पूरी हो गई, भगवान श्री द्वारकाधीश की हम पर बहुत कृपा रही है, इसके लिए मैं भगवान श्री द्वारकाधीश का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।’

मेरे पिताजी ने हमेशा मेरा साथ दिया: अनंत अंबानी

अनंत अंबानी ने कहा, ‘आज मेरी पत्नी और माता जी भी आई हैं, मेरे पिताजी ने भी हमेशा मेरा साथ दिया, इस यात्रा के लिए भी उन्होंने मुझे शक्ति दी, मैं अपने दादी, नानी, सास-ससुर मैं सभी का आभार जताना चाहता हूं।’

मां के रूप में ये मेरे लिए ये गर्व की बात नीता अंबानी

अनंत अंबानी की मां और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि एक मां के तौर पर यह देखना बहुत गर्व की बात है कि उनके सबसे छोटे बेटे अनंत ने द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थान की पदयात्रा पूरी की है। ‘पिछले 10 दिनों से अनंत की पदयात्रा में शामिल सभी युवा हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, मैं द्वारकाधीश से यही प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को शक्ति प्रदान करें।’

पत्नी राधिका मर्चेंट बोलीं- हमें गर्व है…

अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट ने कहा कि अनंत अपनी शादी के बाद पदयात्रा करना चाहते थे। आज उनका 30वां जन्मदिन है। हमें गर्व है कि हम आज यहां अनंत का जन्मदिन मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने अनंत को उनकी पदयात्रा सफल बनाने के लिए आशीर्वाद दिया।

यात्रा के दौरान मुर्गियों को आजाद कराया

अपनी यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने मुर्गियों से भरी एक गाड़ी रुकवाई। उसमें करीब 250 मुर्गियां थीं, जिन्हें बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। अनंत ने दोगुनी कीमत देकर मुर्गियों को मुक्त कराया। इसके बाद वे हाथ में मुर्गी लेकर चलते भी दिखे।

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए चलाते हैं वनतारा

अनंत अंबानी की वन्यजीव संरक्षण परियोजना वनतारा इन दिनों चर्चा में है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वनतारा संरक्षण केंद्र दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से अधिक लुप्तप्राय जानवरों का घर है। वनतारा को पशु कल्याण के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्राणी मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments