Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका ने भारत पर 'डिस्काउंट के बाद' थोपा 26 परसेंट टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर ‘डिस्काउंट के बाद’ थोपा 26 परसेंट टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 को ‘लिबरेशन डे’ पर वैश्विक आयात पर ‘पारस्परिक टैरिफ’ लगाने की घोषणा की। इसके तहत चीन पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20%, दक्षिण कोरिया पर 25%, भारत पर 26%, जापान पर 24% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगाए गए। उन्होंने कहा कि दूसरे देश अमेरिका से ज़्यादा शुल्क वसूलते हैं, जिससे अमेरिकी उद्योग को नुकसान हुआ है। इसके अलावा, आधी रात से सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाया गया।

2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में घोषणा की कि अमेरिका अब विभिन्न देशों से आने वाले सामानों पर नए कर लगाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत का विशेष रूप से जिक्र किया और कहा कि भारत अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर 70% टैक्स लगाता है, जबकि अमेरिका भारतीय मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4% टैक्स लेता है। उन्होंने कहा कि यह उचित नहीं है और अब अमेरिका भी यही टैक्स लगाएगा। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय लगातार अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा था और ऐसी खबरें थीं कि शायद भारत के प्रति नरमी दिखाई जाएगी। लेकिन ट्रंप के ऐलान के बाद यह साफ हो गया कि उन्होंने भारत को ज्यादा रियायत नहीं दी है। हालांकि ट्रंप के मुताबिक भारत पर ‘छूट के साथ टैक्स’ लगाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत बहुत, बहुत टफ है. प्रधानमंत्री (नरेंद्र) अभी-अभी यहां से गए हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन भारत हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा. वे हम पर 52% टैक्स लगाते हैं, जबकि हम उन पर लगभग कुछ भी नहीं लगाते।”

ट्रंप ने कहा कि कई देश अमेरिकी सामानों पर बहुत अधिक टैक्स लगाते हैं, जबकि अमेरिका उनसे बहुत कम टैक्स लेता है. उदाहरण के लिए, चीन से आने वाले सामानों पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20%, दक्षिण कोरिया पर 25%, भारत पर 26%, जापान पर 24%, और ताइवान पर 32% टैक्स लगाया जाएगा।

कारों पर 25 फीसदी टैरिफ
इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि सभी विदेशी निर्मित कारों पर 25% टैक्स आधी रात से लागू होगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों से अन्य देश अमेरिका का आर्थिक शोषण कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी उद्योगों को नुकसान हुआ है। अब यह बंद होगा और अमेरिकी उद्योगों की रक्षा की जाएगी।

इन नए टैक्सों के कारण कई देशों ने चिंता जताई है और कुछ ने जवाबी कदम उठाने की बात कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ सकता है और अमेरिकी उपभोक्ताओं को भी सामानों की कीमतों में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments