बुलेटिन सुबह 9 बजे 05-05-2025
1.पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन…11वें दिन पुंछ के खारी करमारा और मेंढर इलाकों में की फायरिंग…भारतीय सेना नेदिया मुंहतोड़ जवाब…
सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी
2.भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज… दोनों देशों के बीच के मौजूदा हालत पर होगी चर्चा…
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज
3.पाकिस्तान पर एक और ‘वाटर’ स्ट्राइक…भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी… झेलम नदी का पानी रोकने की चल रही तैयारी…
अबचिनाब नदी का रोकापानी, झेलम की तैयारी
4.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक… द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर होगी चर्चा…
राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक
5.जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट… श्रीनगर सेंट्रल जेल पर हमले की आशंका… जेल में कई आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर हैं बंद…
जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट
6.पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज… पानी के मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव होगा पेश… विपक्षी पार्टियों ने किया है सरकार का समर्थन…
पानी विवाद पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज
7.हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज… कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा… पानी विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा संभव….
हरियाणा कैबिनेट की बैठक, पानी विवाद पर चर्चा संभव
और………………………………
8.वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई…संवैधानिक वैधता कोदी गई है चुनौती…केंद्र सरकार ने कानून पर पूर्ण रोक का किया है विरोध…
वक्फ कानून की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
————————————————————————
पहलगाम सेगमेंट…
बिग ब्रेकिंग- 56
आर्मी बॉर्डर- लूप B2Bपाकिस्तान सीजफायर-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-सीजफायर का उल्लंघनजारी, बॉर्डर पर गोलीबारी /भारत के एक्शन से सदमे में पाकिस्तान/सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब/खारी करमारा और मेंढर इलाके में की फायरिंग/भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एंकर– पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है… सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… 11वें दिन भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ा गया… पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पुंछ सेक्टर में खारी करमारा और मेंढर इलाकों में फायरिंग की… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया…
————————————————————————
यूएनएससी- लूप- लो-फाइल 9 AM
हेडर- भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव को लेकर UNSC की बैठक / दोनों देशों के बीच के मौजूदा हालत पर होगी चर्चा
एंकर- कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है…और इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज बैठक करेगा… इस दौरान सुरक्षा परिषद पाकिस्तान और भारत के बीच के मौजूदा हालत पर विचार-विमर्श करेगा… इस बैठक से एक दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि…वो वर्ल्ड सिक्योरिटी बॉडी को ‘भारत की आक्रामक कार्रवाइयों, उकसावे और भड़काऊ बयानों‘ के बारे में बताएगा…इसमें कहा गया कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि को निलंबित करने के लिए भारत की अवैध कार्रवाइयों को विशेष रूप से उजागर करेगा…।
—————————————————–
CROMA- पाकिस्तान पर ‘वाटर’ स्ट्राइक- 2
वाटर स्ट्राइक- NEWलूप 9 AM
हेडर- भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका / बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया / झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी
एंकर- भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है…पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने चिनाब नदी का पानी रोक दिया है… जम्मू के रामबन में बने बगलिहार बांध से नदी का पानी रोका गया है…वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है…।
————————————————————————
पीएम मीट- न्यूलूप-लो-दिल्ली
हेडर-एयर चीफ मार्शलने PM मोदी से की मुलाकात/आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर चर्चा/PM मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों से अलग-अलग बैठकें की
एंकर– वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की… पहलगाम में हुए आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखते हुए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है… बता दें कि इससे पहले, शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की थी. नौसेना के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ एक घंटे की बैठक की, जिसमें उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिव नेस पर जानकारी दी..पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग बैठकें की हैं… जिसमें आतंक पर प्रहार और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई है…
————————————————————————
बिग ब्रेकिंग- 57
राजनाथ मीट जापान रक्षामंत्री-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-राजनाथ सिंह की जापान के रक्षा मंत्री के साथ बैठक/रक्षा सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा/द्विपक्षीय वार्ता में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा
एंकर… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे… द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देश वर्तमान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे… वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी… रक्षा और सुरक्षा दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… ये बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है…
————————————————————————
राजनाथ सिंह– लूपबाइट-लो- दिल्ली 2100
हेडर-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान/‘देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे’/देश की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी- रक्षा मंत्री
एंकर… पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है… इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है… उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है…. देश पर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा… आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कार्यशैली से सभी लोग परिचित हैं…पीएम मोदी के कार्यकाल में लोग जैसा चाहेंगे वैसे होगा…
————————————————————————
एयर डिफेंस मिसाइल-लूप 2100
हेडर-भारत की सैन्य ताकत हुई मजबूत/भारत को रूस से मिले नए एयर डिफेंस मिसाइल/बच नहीं पाएंगे दुश्मन के ड्रोन और हेलिकॉप्टर
एंकर– भारतीय सेना को रूस से अत्याधुनिक इग्ला-एस एयर डिफेंस मिसाइलें मिली हैं, जिससे देश की वायु रक्षा क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है… इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर को बेहद क़रीब से मार गिराया जा सके… इन मिसाइलों को 250 करोड़ रुपये के विशेष खरीद अनुबंध के तहत भारत को सौंपा गया है… इग्ला-एस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का वजन 10.8 किलोग्राम होता है… जबकि पूरे सिस्टम का वजन 18 किलोग्राम… सिस्टम की लंबाई 5.16 फीट होती है, ये मिसाइल दुश्मनों के ड्रोन और हेलीकॉप्टर पर सटीक निशाना लगाने में काफी बेहतर माना जाता है...
——————————BREAK——————————————
सेगमेंट…
CROMA- ‘पानी’ पर विशेष सत्र
बिग ब्रेकिंग- 55
पंजाब विधानसभा-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज/विशेष सत्र में पानी विवाद को लेकर होगी चर्चा/सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक/पानी के मुद्दें पर कांग्रेस सरकार के साथ- बाजवा
एंकर… पंजाब हरियाणा के बीच पानी विवाद जारी है… इसी बीच पंजाब सरकार की ओर से आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है… इस विशेष सत्र में अतिरिक्त पानी को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा… जिस पर चर्चा की जाएगी… बता दें कि पानी के मुद्दे पर पंजाब में सभी विपक्षी पार्टी सरकार के साथ खड़ी है… विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई… नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि पानी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है… उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को किसी को नहीं दिया जाएगा…
————————————————————————
SAD लेटर-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का मामला/शिरोमणि अकाली दल के प्रधान का PM को पत्र/सुखबीर सिंह बादल ने PM मोदी की लिखी चिट्ठी/पंजाब के पानी को लूटा जा रहा है- सुखबीर बादल
एंकर– हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के केंद्र सरकार के निर्देश को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है… पत्र में सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी को पानी के मुद्दे के बारे अवगत कराया… उन्होंने कहा कि पंजाब की नदी जल को किसी न किसी बहाने से लूटा जा रहा है और इस कारण पंजाबी खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं… उन्होंने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी जारी करने का हालिया निर्णय पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव है… सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से मामले में दखल देने के लिए कहा…
————————————————————————
अमन अरोड़ा ऑन वाटर- बाइट- लो- संगरूर 2100
हेडर-कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बयान/पानी के मुद्दे को लेकर दी प्रतिक्रिया/ हमारे पास किसी को देने के लिए पानी नहीं- अमन अरोड़ा
एंकर… पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पानी के मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी को देने के लिए पानी नहीं है….अगर हरियाणा सरकार कोर्ट जाना चाहती है….तो जा सकती है….ये उनका अधिकार है….
————————————————————————
चंडीगढ़ कंग पीसी-लूप-लो-चंडीगढ़ 2100
हेडर-पंजाब-हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद/AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/‘पानी को लेकर पंजाब के साथ गलत हो रहा है’
एंकर… पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद जारी है.. इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद मलविंदर कंग ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की… इस दौरान उन्होने कहा कि पानी को लेकर पंजाब के साथ गलत हो रहा है..
————————————————————————
सेगमेंट…
CROMA-‘पानी’ पर कैबिनेट बैठक !
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक आज/कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा/पानी विवाद के मुद्दें पर भी चर्चा संभव/CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक
एंकर… चंडीगढ़ में आज हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होगी… इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है… पंजाब के साथ चल रहे पानी विवाद के बीच हो रही इस बैठक में पानी की मुद्दों पर चर्चा हो सकती है… मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे… जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे…
————————————————————————
नायब सैनी ऑन पानी- बाइट- लो- फरीदाबाद 2100
हेडर-CM नायब सिंह सैनी का बयान/CM सैनी ने जल विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया/पानी पर नहीं होनी चाहिए राजनीति- CM सैनी
एंकर… उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पंजाब की ओर से रोके गए पानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि पानी पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए… पानी पर सभी का अधिकार है…
————————————————————————
रोहतक अरविंद शर्मा- लूपबाइट-लो- रोहतक 2100
हेडर-कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा का बयान / पानी रोके जाने को लेकर दी प्रतिक्रिया / हम एक बूंद पानी भी नहीं छोड़ेंगे- अरविंद शर्मा
एंकर… हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा रोहतक के एक कार्यक्रम में शामिल हुए…इस दौरान उन्होंने पंजाब की ओर से हरियाणा के हिस्से का पानी रोके जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी…उन्होंने कहा कि पानी को लेकर सर्वदलीय बैठक भी हुई है…जिसमें सभी पार्टियां एक मत से सहमत है हम एक बूंद पानी भी नहीं छोड़ेंगे….पंजाब को हमारे हिस्से का पानी देना पड़ेगा…
————————————————————————
कुरुक्षेत्र दीपेंद्र हुड्डा-लूपबाइट-लो-कुरुक्षेत्र 2100
हेडर-पानी बंटवारे को लेकर विवाद बरकरार/कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बयान/ ‘पानी के लिए लड़ेंगे हर तरह की लड़ाई’
एंकर… कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी पंजाब से पानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है… अगर सरकार इसमें विफल होती है तो कांग्रेस हरियाणा के हिस्से का पानी लाने के लिए सड़कों पर उतरेगी… सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी लेने के लिए वे सभी तरह की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं…
————————————————————————
रणदीप सुरजेवाला-बाइट-लो-चंडीगढ़ 2100
हेडर-पंजाब हरियाणा के बीच जल को लेकर ‘जंग’/ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान/ ‘हरियाणा को उसके हक का पानी मिलेगा’
एंकर- पानी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि भले ही सूबे में सरकार किसी की भी हो,लेकिन राज्य के हित के लिए सभी पार्टियां एक हैं… उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से के पानी हरियाणा को ही मिलेगा..
————————————————————————
सेगमेंट…
सुप्रीम कोर्ट-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज/संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई/केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा/कानून पर पूर्ण रोक का किया विरोध
एंकर… सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी… इससे पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सवालों के बाद कानून के दो मुख्य बिंदुओं के पर रोक लगा दी थी… सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पहले से पंजीकृत या अधिसूचना के माध्यम से घोषित वक्फ संपत्तियों, जिनमें ‘वक्फ बाय यूजर’ भी शामिल है, को अगली सुनवाई की तारीख तक न तो छेड़ा जाए और न ही गैर अधिसूचित किया जाए… कोर्ट ने कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका का जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को एक सप्ताह का समय दिया था… अपने हलफनामे में 25 अप्रैल को केंद्र ने संशोधित कानून का बचाव किया और संसद की ओर से पारित कानून पर अदालत द्वारा किसी भी ‘पूर्ण रोक‘ का विरोध किया… साथ ही ‘वक्फ बाई यूजर’ संपत्तियों के प्रावधान को सही ठहराया था…
————————————————————————
नवांशहर जगरुकता कार्यक्रम- लूपबाइट-लो- नवांशहर 2100
हेडर-नशे के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता अभियान/कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस कार्यक्रम में हुए शामिल/सांसद मलविंदर सिंह कंग भी रहे मौजूद
एंकर… नवांशहर में जिला प्रशासन की ओर से विलेज डिफेंस समिति के साथ जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया…जिसमें कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सांसद मलविंदर सिंह कंग, जसवीर सिंह गढ़ी, जिला अधिकारी समेत लोग शामिल हुए…इस मौके पर सभी लोगों को नशा के खिलाफ जागरुक किया गया…इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा…और कार्यक्रम में आए सभी लोगों को नशे के खात्मे को लेकर शपथ दिलाई गई…
————————————————————————
पटियाला हरपाल चीमा-लूप – लो- पटियाला 1600
हेडर-ग्राम डिफेंस और वार्ड डिफेंस समितियों की हुई बैठक/कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा बैठक में हुए शामिल/‘युद्ध- नशे के विरुद्ध’ मुहिम को लेकर हुई चर्चा
एंकर… पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पटियाला में ‘युद्ध–नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत ग्राम डिफेंस और वार्ड डिफेंस समितियों के साथ बैठक की… जिसमें नशे की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई….इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए वचनबद्ध है….नशे के खात्मे के लिए अब हम गांव, शहर में कमेटियां गठित की जा रही है….इसके अलावा युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है….
————————————————————————
संगरूर अमन अरोड़ा-न्यूलूपबाइट-लो- संगरूर 2100
हेडर-कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रखी आधारशिला/30 बेड वाले अस्पताल की रखी आधारशिला/11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा अस्पताल
एंकर… पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लगातार विकास कार्य किए जा रहे है… इसी बीच कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुनाम के लोंगोवाल में 30 बेड वाले अस्पताल की आधारशिला रखी… इस अस्पताल 11 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है… इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक की मशीनें लगेंगी….जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा…
————————————————————————
बटाला नशा तस्कर-लूपबाइट-लो- बटाला 2100
हेडर-पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी/पुलिस प्रशासन ने नशा तस्कर के घर पर चलाया बुलडोजर/आरोपी पर दर्ज थे नशा तस्करी के 6 केस
एंकर… पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस और प्रशासन की ओर से नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है…इसी कड़ी में बटाला पुलिस और प्रशासन ने कदियां के वाल्मीकि मोहल्ले में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला करगिरा दिया… पुलिस ने बताया कि ये घर नगर कौंसिल कादियां का सेवानिवृत्त कर्मचारी का है और उसके बेटे के खिलाफ नशा तस्करी, अवैध हथियार रखने समेत 6 मामले दर्ज हैं….
————————————————————————
श्री आनंदपुर साहिब सफलता- लूपबाइट- लो- श्री आनंदपुर साहिब 2100
हेडर–पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी/पुलिस ने एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार/आरोपी से 3 पिस्तौल, कई कारतूस बरामद
एंकर… पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशा तस्करों, गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है…इसी बीच श्री आनंदपुर साहिब के नूरपुरबेदी में पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया…पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से तीन पिस्तौल, कई कारतूस बरामद किया गया है….उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है…
————————————————————————
बारिश-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-आज दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट/पंजाब, हरियाणा,UP, उत्तराखंड और राजस्थानमें बारिश की आशंका/दिल्ली में देर रात कई जगहों पर हुई बारिश
एंकर… देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है… दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है… दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है… मौसम विभाग की मानें तो आज से 7 मई तक मौसम इसी तरह का रहेगा… अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है… कुल मिलाकर अगले एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी… वहीं दिल्ली में देर रात भी कई जगहों तेज बारिश हुई… लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन सड़कों पर पानी भरने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ा…
————————–क्लोजिंग ——————————

