Republic Day 2023: आज पूरा देश राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहा। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ। हर साल की तरह इस साल भी कर्तव्य पथ पर देश के गौरव, सम्मान, शक्ति और संस्कृति को दर्शाया गया। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास रहा क्यूंकि इस बार समारोह में बहुत कुछ पहली बार हुआ है। इस बार गणतंत्र दिवस पर आत्म निर्भर भारत के तहत देश में ही बने स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी सलामी देश में ही बनी 105 mm की फील्ड गन से ही दी गई इससे पहले सलामी ब्रिटश तोपों से दी जाती थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पदभार संभालने के बाद पहली बार सलामी दी गई है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले नैशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी उन्होंने कहा कि आजादी के योद्धाओं का सपना हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस के समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी मुख्य अथिति थे। इस परेड में मिस्र की भी टुकड़ी ने हिस्सा लिया।