15 गोली खाने के बाद भी तिरंगा लहराने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने भी दी राष्ट्रपति को सलामी

कारगिल युद्ध के दौरान वीरता और पराक्रम दिखाने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज कर्तव्य पथ पर सलामी दी है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान वह दुश्मन पर कहर बनकर टूटे थे। कारगिल युद्ध में उन्हें 15 गोलियां भी लगी थी फिर भी उन्होंने साहस दिखाते हुए तिरंगा फहरा ही दिया था। परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव अपने साथी परमवीर चक्र विजेता ऑनरेरी कैप्टन बाना सिंह और परमवीर चक्र विजेता नायक सूबेदार संजय कुमार के साथ परेड में हुए शामिल।