Tuesday, March 3, 2026
Home Current News अमेरिका से हरियाणा के 50 लोग डिपोर्ट, डंकी रूट से अमेरिका गए...

अमेरिका से हरियाणा के 50 लोग डिपोर्ट, डंकी रूट से अमेरिका गए थे सभी लोग

Advertisement

अमेरिका ने एक बार फिर डंकी रूट से अमेरिका गए लोगों को डिपोर्ट किया है, अमेरिकी प्रशासन की ओर से हरियाणा के 50 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें से 16 लोग करनाल जिले के हैं। कैथल के 14, कुरुक्षेत्र के 5, पानीपत का एक युवक शामिल है।

इससे पहले जनवरी से जुलाई तक भी हरियाणा के 604 युवा डिपोर्ट हुए थे, ये सभी डंकी रूट से अमेरिका में घुसे थे, इनमें से कई लोग काफी समय से अमेरिका में रहे था। तो कुछ लोग महीने पहले ही गए थे, इनमें से कुछ लोगों को तो जेल में भी बंद किया गया था।

डिपोर्ट किए गए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है, कोई जमीन बेचकर अमेरिका गया तो किसी ने कर्जा लिया हुआ था।