Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent News42 डिग्री तापमान, लू के थपेड़े और तपेगी दिल्ली… अगले 6 दिन...

42 डिग्री तापमान, लू के थपेड़े और तपेगी दिल्ली… अगले 6 दिन कैसे रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बताया गया कि अगले पांच से छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका है और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक मध्य भारत के कई राज्य इससे प्रभावित होंगे।

प्रभावित इलाकों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश शामिल हैं। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली में कुछ जगहों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि अगर कोई जरूरी काम न हो तो सुबह 10 बजे के बाद और शाम 5 बजे से पहले घर से बाहर न निकलें

अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान हालांकि विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। साथ ही मध्य और पूर्वी भारत तथा उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है। गर्म हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। इन राज्यों में लू चलने का अनुमान भारत में अप्रैल से जून के बीच आमतौर पर चार से सात दिन लू चलती है। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। इस दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments