भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे हिमाचल के CM समेत कांग्रेस के 40 MLA

हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी 40 विधायकों ने बीते दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। वहीं सीएम सुक्खू ने इस बात की जानकारी दी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और 40 विधायक राजस्थान पहुचंगे।

वहीं आपको बताए यात्रा के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायक यात्रा में भाग लेने के लिए राजस्थान गए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके बाद पार्टी के कई अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बहाने राहुल गांधी से मिल चुके हैं।