Tuesday, March 3, 2026
Home Current News उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों की मौत, केंद्रीय गृह मंत्री...

उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों की मौत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM धामी से की बात 

Advertisement

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में बादल फटने से एक नाला उफान पर आ गया, नाले का पानी बहुत तेज़ी से पहाड़ी से निचले इलाकों की तरफ बहकर आया, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल इलाके में राहत और बचाव का काम चल रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भेजा जा रहा है, साथ ही जिला प्रशासन भी रेस्क्यू में लगा हुआ है।