Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsसंसद में आज पेश होंगे 4 बड़े बिल, करप्शन केस में गिरफ्तार...

संसद में आज पेश होंगे 4 बड़े बिल, करप्शन केस में गिरफ्तार होने पर जाएगी PM की भी कुर्सी

संसद के मॉनसून सत्र के अब दो दिन शेष रह गए हैं, कल सत्र का आखिरी दिन है, इसी बीच केंद्र सरकार चार बड़े बिल लाने की तैयारी में है। मोदी सरकार संसद में चार बड़े बिल पेश करने जा रही है। इनमें एक बिल ऐसा भी होगा जिसके आने से भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री या विधायकों की भी कुर्सी चली जाएगी।

सरकार इसके लिए संविधान में 113वां संशोधन करने जा रही है, इस कानून के दायरे में सभी मंत्री आएंगे, इसके अलावा, सरकार जम्मू-कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन अमेंडमेंट बिल, गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरी अमेंडमेंट बिल और ऑनलाइन गेमिंग पर बिल ला रही है, सरकार जो करप्‍शन पर प्रहार के लिए बड़ा बिल पेश करने वाली है।

बताया जा रहा है कि यदि कोई मंत्री 30 दिनों तक लगातार भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार रह जाता है तो उसे उसके पद से हटाने के इस बिल में प्रावधान होंगे, इस बिल के नियम राज्यों पर भी लागू होंगे, 30 दिन से ज़्यादा हिरासत में जाने के बाद 31वें दिन इस्तीफा देना अनिवार्य होगा, उधर इस बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष पहले से ही एकजुट नहीं है, तो बिल आने पर संसद में भरपूर हंगामे के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments