Wednesday, March 4, 2026
Home Current News देश के 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक किया गया बंद...

देश के 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक किया गया बंद  

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है।

जिन हवाई अड्डों को बंद रखने का फैसला लिया गया है उनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पठानकोट, जम्मू, शिमला, जैसलमेर, बीकानेर, लेह और पोरबंदर जैसे संवेदनशील स्थान शामिल हैं।

वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को कड़े सुरक्षा उपायों के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द भी की गईं।