पंजाब सरकार ने राज्य में 3,117 नए खेल मैदान बनाने की बड़ी पहल शुरू की है। इस परियोजना पर लगभग 966 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने बताया कि खेल मैदानों का निर्माण राज्य के 23 जिलों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें अपने प्रतिभा और कौशल को निखारने का अवसर देना है।
मंत्री सौंध ने आगे कहा कि इन मैदानों के तैयार हो जाने से पंजाब में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
